आदतन बदमाशों ने किया चाकू से हमला..अंकुर को लगे कुल 27 टांके..परिजनों का आरोप.. मुखबीर को बचा रही सिटी कोतवाली पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-गणेश विसर्जन के दोरान गोंडपारा मे चाकूबाजी के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर  हैं। चाकूबाजी में बुरी तरह से घायल अंकुर के परिजनोंं में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे। न्याय की गुहार लगाएंगे।
 
             जानकारी हो कि गणेश विसर्जन के दिन 18 सितम्बर को तीन युवकों ने अंकुर पांडेय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के खिलाफ अंकुर के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर सोहेल खान, साई और अन्य  के खिलाफ नामजद एफ.आई.आर दर्ज कराया। आरोपियों पर धारा 307 और 34 का अपराध दर्ज किया गया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है।
 
                        गणेश विसर्जन के दौरान हुए चाकूबाजी के हमले में घायल अंकुर पाण्डेय को तत्काल उसके मित्रों ने सिम्प में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अंकुर पांडेय के गले और पेट पर कुल 27 टांके लगाए है।गले पर 17 टाँके और पेट पर 10 टांके लगे हैं। परिजनों ने बताया कि यदि समय पर अंकुर को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया होता तो शायद मौत भी हो सकती थी। बहरहाल युवक का इलाज इस निजी हस्पताल मे चल रहा है। 
 
                      अंकुर और उसके परिजनों ने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस सोहेल खान और उसके अन्य साथियों को अच्छी तरह से जानती है। सोहेल खान आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ शहर के कमोबेश सभी थानों में जब तब अपराध दर्ज हुए हैं। परिजनों की माने तो सोहेल पुलिस मुखबिरी का काम भी करता है। यही कारण है कि पेश से कबाड़ी सोहेल खान और उसके साथियों को पुलिस संरक्षण भी हासिल है।
close