आदतन मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार..साइबर टीम का विशेष सहयोग..आरोपी उत्तरप्रदेश जौनपुर निवासी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—वरण आदतन मोबाइल लूटपाट का आरोपी को कोनी पुलिस ने तोरवा थाना क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को कोनी पुलिस ने पुलिस कप्तान पारूल माथुर के विशेष निर्देश पर साइबर सेल के सहयोग से धर दबोचा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक जौनपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।  
 
           कोनी पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार बडी कोनी निवासी कमल निषाद ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो बदमाश उसकी मोबाइल लूटकर फरार हो गए है। घटना 2 दिसम्बर रात्रि करीब 9 बजे के आसपास की है। चिकन खरीदने के बाद अपने घऱ जा रहा था। इी दौरान रिव्हर व्यू कालोनी मोंड के पास मोटर सायकल सवार दो अज्ञात व्यक्ति मोबाईल लूटकर फरार हो गए। कमल निषाद केी शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा-392, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।
 
                 पुलिस कप्तान समेत आलाधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल के सहयोग से पतासाजी शुरू की गयी। लूटे गये मोबाईल के आईएमईआई नम्बर के आधार पर लोकेशन का पता लगाया गया। साइबर सेल टीम ने मोबाइल का लोकेशन तोरवा संतोषी मंदिर के आसपास होना बताया। 
 
             थानेदार सुनील कुमार ने स्टाफ के साथ आरोपी के मकान पर धावा बोला। मौके से आरोपी अमित खत्री पिता राजकुमार खत्री और निखिल पाण्डेय पिता राजेश पाण्डेय को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी निखिल पाण्डेय ने अपना मूल पता ठिकाना कोडियारी थाना शाहगंज जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश बताया। राजेश ने बताया। 
 
       दोनो आरोपियों को पकड़कर कोनी थाना लाया गया। दोनो आरोपियों ने कमल निषाद के साथ लूटपाट की बात को कबूल किया। कोनी पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना में पहले भी दो अलग अलग अपराध दर्ज है। दोनो की तलाश थी।
 
             दोनो आरोपियों के पास से लूट की तीन कीमती मोबाइल को बरामद किया गया। साथ ही लूटपाट के दौरान उपयोग की मोटरसायकल को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियो को तीन अलग अलग अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम
1) अमित खत्री पिता राज कुमार खत्री निवासी तोरवा संतोषी मंदिर के पास, सिंधी मोहल्ला
2) निखिल पांडेय पिता राजेश पांडेय निवासी कौडयारी थाना शाहगज  जौनपुर उत्तरप्रदेश

Join Our WhatsApp Group Join Now
close