आदतन बदमाश पकड़ा गया..थाने में 8 से अधिक अपराध दर्ज..उगाही,मारपीट मामले में गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—थाना सिविल लाइन ने बलात तरीके से रूपया मांगने और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आरोपी सिद्धार्थ आदतन बदमाश है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 327, 294, 323, 506,34 का अपराध दर्ज किया गया है। 
 
          सिविल लाइन पुलिस के अनुसार गंगानगर फेस  2 निवासी सुनील सिंह ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 दिसम्बर 2021 की सुबह करीब 9  बजे सुदीप ने फोन कर मुंदड़ा अस्पतला के पास बुलाया। सुदीप यादव मौके पर नहीं मिला। इस दौरान मौके पर मनीष यादव, सिद्धार्थ शर्मा ,पराग जैन जरूर मौजूद थे।
 
               तीनों ने दबाव बनाकर रूपया मांगा। जब पीड़ित ने पूछा कि किस बात का रूपया देना है। इतना सुनते ही तीनों ने मां बहन की गालियां देने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बेस बाल बैट, स्टम्प, से मारना पीटना शुरू कर दिया।
 
        सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मनीष यादव, पराग जैन को घटना के दूसरे दिन यानि 25 दिसम्बर को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी  सिद्धार्थ शर्मा की पतासाजी शुरू हुई। 
 
                इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि फरार आरोपी सिद्धार्थ शर्मा अपने घर में छिपा हुआ है।  पुलिस टीम ने आरोपी को दबिश देकर धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। मारपीट के दौरान उपयोग किए गए सटम्प को जब्त किया गया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में 8 से अधिक अपराध भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
 
           कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक मनहर , आरक्षक सरफराज खान, धीरेंद्र तोमर, विकास यादव, संजय नारंग, देवेंद्र दुबे, अमित पोर्ते, मनोज बघेल की अहम और सराहनीय भूमिका रही।
close