छेड़छाड़ करना पड़ा भारी..आरोपी पकड़ाया..पाक्सो एक्ट की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने नाबालिक लडकी से छेड़छाड़ के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की के परिजन ने लिखित शिकायत थाना पहुंचकर 16 मार्च को की थी। आरोपी को न्यायाल में पेश कर दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 16 मार्च को थाना पहुंचकर बताया कि लोखण्डी के गौटियापारा निवासी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ किया है। आरोपी का नाम आशीष लाल पिता अशोक लाल है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घटना के दिन  शाम 7 बजे बाजार सब्जी लेने गयी थी। इसी दौरान आशीष लाल बेटी के सामने गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर नाबालिग लड़की का हाथ पांच बुरी नीयर से पकड़ा। इसके बाद उसने सीने पर हाथ लगाया।  पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 354 और पाक्सो एक्ट 8,12 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

                                           अपराध दर्ज के बाद आरोपी फरार हो गया। बावजूद इसके आरोपी को गुप्त जानकारी के बाद धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई में सायबर सेल का विशेष सहयोग रहा।

                                                       

TAGGED:
close