बिल्हा में पर्याप्त शिक्षक,BEO का दावा,परेशानी लेकिन तालबंदी नहीं,प्रेरक ले रहे क्लास,दिशा निर्देश का इंतजार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

teachers_nehru_chowkबिलासपुर— शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का असर स्कूलों पर दिखने लगा है। विपक्षी नेताओं ने शिक्षाकर्मियों की हड़ताल को जायज बताया है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर चिंता भी जाहिर की है। सरकार पर तानाशाही, संवेदनहीनता और राजनीति करने के आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में रोज हड़ताल को लेकर रोज नई नई बातें सामने आ रही हैं। मंत्री से लेकर संत्री तक सभी लोग अपनी राग अलाप रहे हैं। लेकिन स्कूली बच्चों पर हड़ताल का क्या असर है इसे लेकर ना तो शिक्षाकर्मी गंभीर हैं और ना ही सोशल मीडिया में राग अलापने वाले।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मंगलवार को रेगुलर क्लास लेने और शिक्षकों की स्थिति की जानकारी के लिए सरकार ने फरमान जारी किया है। लेकिन अधिकारियों को अभी तक फरमान की जानकारी नहीं  है। जिला शिक्षा महकमा का दावा है कि क्लास रेगुलर है। खासतौर पर बिल्हा विकासखण्ड में हड़ताल के कारण किसी भी स्कूल में तालाबंदी की खबर नहीं है।

                         शिक्षाकर्मियों की बेमियादी हड़ताल का बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड में मिलाजुला असर है। खण्ड शिक्षा अधिकारी का दावा है कि किसी स्कूल में तालाबंदी की नौबत नहीं आयी है। विकासखण्ड में पर्याप्त शिक्षक हैं। प्रेरकों को क्लास लेने का आदेश दिया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी एम.एल.पटेल ने बताया कि विकासखण्ड से कुल 1800 शिक्षाकर्मी हड़ताल पर हैं। लेकिन हमारे पास नियमित शिक्षकों का पर्याप्त स्टाफ है। प्रेरकों ने भी क्लास लेना शुरू कर दिया है।

शासन से दिशा निर्देश नहीं

                     बिल्हा खण्ड अधिकारी पटेल ने कहा कि शासन से अभी तक किसी प्रकार का दिशा निर्देश नहीं है।  1800 से अधिक शिक्षाकर्मियों के हडताल पर जाने से पढ़ाई जरूर प्रभावित हुई है। इसकी कमी को जनगणना और अजाक्स कर्मियों से पूरी की जा रही है। प्रेरकों को भी क्लास लेने को कहा गया है। यह सच है कि प्रेरक और जनगणना कर्मी क्लास को बेहतर संचालित नहीं कर सकते हैं लेकिन स्कूलों में ताला नहीं लगने दिया जाएगा। पढ़ाई जरूर प्रभावित हुई है।

पर्याप्त नियमित शिक्षक

          बिल्हा विकासखण्ड में पर्याप्त नियमित शिक्षक हैं। इनकी संख्या करीब 850 से अधिक है। सभी शिक्षकों को क्लास लेने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों का काम बढ़ गया है। सभी शिक्षकों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। फिलहाल हड़़ताल के बाद शासन से विभाग को कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। पटेल ने बताया कि नियमित सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

close