आधा दर्जन जुआरी रंगे हाथ पकड़ाए..जुआ एक्ट का अपराध दर्ज..छापामारी में नगद भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— चकरभाटा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ बावन पत्ती पर दांव लगाते धर दबोचा है। आरोपियों के पास से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ  एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
          चकरभाचटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने झूलेलाल मंदिर के पास एक घर में घेराबन्दी कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा है। मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नगद 30 हजार से अधिक रूपए बरामद किया गया। इसके अलावा ताश पत्ती भी जब्त किया गया है।
 
                 थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि  मुखबीर से जानकारी मिली कि झूलेलाल मंदिर के पीछे भरत हिरवानी के घर की परछी में बावन पत्ती पर दांव लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही टीम के साथ घेराबंदी कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
 
पकड़े गे जुआरियों के नाम
1)दीपक वाधवानी पिता स्व. कन्या लाल उम्र -33 वर्ष  निवासी वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा  
2).संजय हिन्दुजा पिता स्व. धन्नामल उम्र- 37 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक  13 चकरभाठा केम्प 
3). जय प्रकाश गुप्ता ऊर्फ जित्तु पिता लक्ष्मीनारायण उम्र -23 वर्ष निवासी केशला थाना बिल्हा 
4) संजु यादव पिता श्याम लाल  उम्र- 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 चकरभाठा केम्प 
5) भरत हिरवानी पिता स्व रैन्दामल उम्र- 37 वर्ष निवासी चकरभाठा केम्प
6) सुरजपाल पिता रोहितपाल उम्र-21 वर्ष निवासी   डोडकीभाठा बिल्हा थाना
 
 
TAGGED:
close