जीत हार पर दांव लगाते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार..सभी पर जुआ एक्ट की कार्रवाई..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत आधा दर्जन जुआरियों को नगद के साथ गिरफ्तार किया है। थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी कर कार्रवाई की गयी है।
 
          सिरगिट्टी पुलिस स्टेशन थानेदार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर जुआरियों और गुण्डा बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मखबीर से जानकारी मिली कि चुचुहियापारा ओवरब्रिज के पास कुछ व्यक्ति बावन पत्ती पर दांव लगाते दिखाई दिए है।
 
            खबर के बाद पुलिस टीम तैयार कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया। फैजूल ने बताया कि जुआरियों के ठिकानों को सबसे पहले चारो तरफ से घेराबन्दी की गयी। इसके बाद रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर कुल 6 जुआरियों को हिरासत में लिया गया। 
 
        सभी जुआरियों की विधिवत तलाशी ली गयी। कब्जे से ताश पत्ती समेत नगद बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर जुआ एक्ट 13 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह समेत प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत, अनिल साहू एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, रजनीश पांडे, आफाक खान का विशेष योगदान रहा।
 
पकड़े गए जुआरियों के नाम
 
1) संतोष कुमार यादव पिता गेंद राम यादव निवासी पोर्टल खोली थाना सिरगिट्टी।
2) रेहान खान पिता मरहूम रिजवान खान निवासी नजर लाल पारा थाना सिरगिट्टी।                      3) शाहजहांन अली पिता निजामुद्दीन अली  निवासी गणेश नगर थाना सिरगिट्टी।                        4) विजय कुमार पिता स्वर्गीय दातादी निवासी गणेश नगर थाना सिरगिट्टी।
5) अब्दुल सलीम पिता मरहूम अब्दुल करीम निवासी गणेश नगर थाना सिरगिट्टी।                      6) अभिजीत कुमार चटर्जी पिता एसके चटर्जी निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी थाना सिरगिट्टी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close