खण्डर से आधा दर्जन मोटरसायकल बरामद..आरोपी ने कबूल किया जुर्म..भीड़ भाड़ क्षेत्रों को बनाता था निशाना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–सिरगिट्टी पुलिस ने मोटरसायकल चोरी मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई कर पुलिस ने 6 वाईक भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भीड-भाड़ जगहों पर रखी मोटरसायकल को निशाना बनाते थे। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब 1लाख 40 हजार रूपयों से अधिक है। आरोपी को आईपीसी की धारा 379 और धारा 41 (1 – 4) के तहत  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम विकास कौशिक है।
 
                    सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि एक लडका महेन्द्रा शो रूम के पास सफेद रंग की स्कूटी ब्रिकी के लिए ग्राहक तलाश रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी के बाद घेराबंदी कर आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया। कडाई से पूछताछ करने पर  आरोपी ने अपना नाम शांतिनगर निवासी विकास कौशिक बताया।
 
                 आरोपी ने सिरगिट्टी क्षेत्र में भीड़ भाड़ इलाके से मोटरसायकल और स्कूटी चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर बाजार पारा तिफरा स्थित खण्डरनुमा मकान से एक्टिवा 4 जी,स्पेण्डर प्लस,टीवीएस  स्टार सीटी, हीरो होण्डा सीडी डीलक्स, हीरो पैशन,पल्सर, होण्डा एक्टीवा को बरामद किया गया। बरामद गाड़ियों की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रूपयों से अधिक है।
close