अवर हैण्ड,अवर फ्यूचर थीम पर मनाया गया हैण्डवाशिंग डे…शिक्षकों ने दी सफाई की जानकारी..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG-20171014-WA0036बिलासपुर– प्रदेश समेत बिलासपुर के सभी स्कूलों में शनिवार को ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाया गया। बच्चो के अलावा यूनीसेफ के इस अभियान में शिक्षकों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विश्व हैण्डवाशिंग डे हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। रविवार होने के कारण प्रदेश में ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे 14 सितम्बर 2007 शनिवार को मनाया गया। प्राचार्यों ने बच्चों को साबुन से हैण्डवाशिंग के तरीके बताए। बच्चों ने एक साथ पन्द्रह मिनट तक सामुहिक हैण्डवाश किया।
                      विश्व में हर साल अक्टूबर के 15 तारीख को ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन के आदेश पर 15 अक्टूबर को रविवार होने के कारण 14 अक्टूबर को हैण्डवाशिंग डे मनाया गया। इस बार हैण्डवाशिंग डे थीम वाक्य हमारा हाथ हमारा भविष्य था।
                   पहली बार ग्लोबल वाशिंग डे 15 अक्टूबर साल 2008 में मनाया गया था। हर साल ग्लोबल वाशिंग डे का नया थीम होता है। इस बार विश्व ने ग्लोबल वाशिंग डे अवर हैण्ड अवर फ्यूचर के थीम के साथ मनाया। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों ने प्राचार्य के मार्गदर्शन में एक साथ साबुन से हाथ थोया। प्राचार्य और शिक्षकों ने हाथ साफ रहने का मतलब बताया। जीवन में सफाई के महत्व पर जानकारी भी दी।
                                   15 अक्टूबर को रविवार होने का कारण शनिवार को विश्वजगत ने हैण्डवाशिंड डे में हिस्सा लिया। 100 से देशों के 200 मिलिनयन लोगों ने जगह जगह निर्धारित समय पर साबुन से हाथ साफ किया। सफाई और स्वच्छता का संदेश विश्व समुदाय को दिया।
                                         अवर हैण्ड,अवर फ्यूचर का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ्य दिमाग के लिए शरीर का स्वस्थ्य होना जरूरी है। बेहतर शिक्षा और विकास के लिए साफ सफाई को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। बीमारियां हाथों के रास्ते शरीर के अन्दर पहुंचती है। हाथ का साफ होना बहुत जरूरी है। ग्लोबल हैण्डवाशिंग अभियान के जरिए जनमानस को बताने का प्रयास किया गया कि जीवन में सफलता के लिए सफाई का होना बहुत जरूरी है।

Share This Article
close