फांसी पर लटका को-ऑपारेटिव बैंक चौकीदार.. पहुंची पुलिस..व्यक्तिगत कारणों से था परेशान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-बीती रात लोहर्सी कोआपरेटिव बैंक चौकीदार ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है। चौकीदार का नाम शान्तनु साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 32 साल है। फांसी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पचपेढ़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहर्सी को ऑपरेटिव बैंक चौकीदार ने देर रात बैंक में ही फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर लिया है। चौकीदार का नाम शान्तनु साहू पिता कार्तिकराम साहू है। गांव में शान्तनु की फांसी को लेकर अलग अलग चर्चा है। लेकिन कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। 

                         पचपेढ़ी थाना प्रभारी प्रवीन राजपूत ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह हुई। हमेशा की तरह साफ सफाई वाले सुबह 7 बजे के बाद को ऑपरेटिव बैंक पहुंचे। इसी दौरान सफाई कर्मचारियों ने कार्तिकराम को फांसी पर लटका देखा। तत्काल इसकी जानकारी बैंक मैनेजर दीपक तिवारी को दिया। दीपक तिवारी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

              थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने रात को फांसी लगाया है। बैंक मैनेजर और कार्तिकराम साहू को जानने वालों ने बताया कि वह कमर की पीड़ा से परेशान था। दवा दारू भी करवा रहा था। शायद परेशान होकर उसने आत्महत्या किया है। बहरहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले को विवेचना में भी लिया गया है। प्रवीन ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो जाएगा।

                     बैंक मैनेजर दीपक तिवारी ने बताया कार्तिक राम ओछा गुनिया से अपने कमर की इलाज करवा रहा था। वह कमर की पीड़ा को लेकर काफी परेशान था। शान्तनु रात को बैंक की चौकीदारी करता था। उसके  दो बच्चे हैं।

close