विकास भवन में फांसी पर लटककर आत्महत्या.. मृत स्वास्थ्य विंग का कर्मचारी..पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- निगम के एक कर्मचारी ने विकास भवन में फांसी पर लटकर आत्मह्ता कर लिया है। मामले की जानकारी लोगों को सुबह हुई। खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
 
              निगम निगम कर्मचारी ने विकास भवन में फांसी पर लटकर आत्महत्या को अंजाम दिया है। मृतक का नाम अहमद हाफिज है। निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार अहमद हाफिज 24 मई तक छुट्टी पर था।
 
                    सोमवार की  सुबह विकास भवन कार्यालय खुलने के बाद अहमद हाफिज को लोगों ने फांसी पर टलकते देखा। आत्महत्या की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। पुलिस के अनुसार अहमद हाफिज ने आत्महत्या रविवार को किया है। छुट्टी होने के कारण मामले की जानकारी सोमवार को हुई। पंचनामा कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली कि मृतक की उम्र करीब 55-56 साल है।  लकवा की शिकायत से परेशान था। लेकिन मौत की वजह का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद होगा।
 
              पुलिस ने मौके पर मौजूद मृतक के सारे सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि मृतक का बृहस्पति बाजार में किराना एक दुकान भी है।
TAGGED:
close