हरदीबाजार पुलिस की निजात अभियान के तहत कार्रवाई,मकान की बाड़ी में गांजे का पेड़ लगाने वाला गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

कोरबा।हरदीबाजार पुलिस की निजात अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी है।मिली जानकारी मुताबिक अवैध रूप से अपने मकान की बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा के पेड़ लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के कब्जे 03 नग मादक पदार्थ गांजा के पेड़ बरामद हुआ।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी तारतम्य में छह दिसंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेंकी में झूना राम पटेल नामक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा विक्रय हेतु गांजे का पेड़ लगाकर रखा है। उक्त मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के झूनाराम पटेल के मकान में रेड कार्यवाही करने पर झूना राम पटेल पिता रंजन पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन सलिहा पारा रेंकी चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा के मकान की बाड़ी से मादक पदार्थ गांजा के तीन नग हरे भरे पेड़ जिनकी लम्बाई क्रमषः 13 फीट, 09 फीट व 8.5 फीट है को बरामद कर समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 06.12.2022 के 12ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेषानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, आरक्षक 172 गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close