सागर फाउंडेशन ने किया हरि नाम संकीर्तन का आयोजन

Shri Mi
2 Min Read

रामनुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) नगर के समाज सेवी संस्था सागर फाउंडेशन के करताधर्ता रमन अग्रवाल प्रकाश अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री अखण्ड संकीर्तन यज्ञ का आयोजन 05 एवं 06 अगस्त 2022 को अम्बिकापुर रोड पर स्थित श्री सागर एच.पी.गैस गोदाम परिसर चोरपहरी घाट के पास हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे,हरे कृष्ण हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे किया गया है। आयोजन करता ने अपने सभी स्नेहीजनों से आग्रह किया है कि सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित पधारकर पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वहीं 05 अगस्त दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से लक्ष्मी नारायण का पूजा अनुष्ठान उपरांत हरि नाम संकीर्तन का प्रारंभ कर दिया जायेगा। वहीं महिलाओं के लिए दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। संकीर्तन का समापन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनों के लिए भंडारे का कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रत्येक वर्ष यहां संकीर्तन का आयोजन होता है। जिसमें भगवान हरिनारायण का गुणगान किया जाता हैं सागर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा की संकीर्तन के माध्यम से लोगों को मैं यह संदेश देना चाहता हूँ कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है,इसका सदुपयोग करना चाहिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close