वरिष्ठ नेताओं के साथ सामन्जस्य बनाएं..टारगेट 10 लाख करेंगे पूरा..बिल्हा का होगा सर्वाधिक योगदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी और बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई मं बिल्हा में जोन,सेक्टर टीम का गठन समेत सदस्यता अभियान की बैठक हुई। बैठक मं ब्लॉक प्रभारी अनिल सिंह चौहान, मनोज पांडेय, ब्रजेश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजली कौशिक ने अग्रसेन भवन बिल्हा में आहूत बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियों की गठन को लेकर नेताओं से जानकारी को साझा किया।
 
      बिल्हा ब्लॉक के नगर पंचायत क्षेत्र प्रभारी विजय वर्मा, ब्रजेश दुबे, देवी सिंह, विनोद दिवाकर, हजारी लाल भारद्वाज, विमल अग्रवाल, अभिषेक दुबे, जोगेंद्र सिंह सलूजा, सहित बिल्हा ब्लॉक के सभी प्रमुख प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जोन, सेक्टर के गठन के साथ ही ऑफ लाइन सदस्यता व ऑन लाइन सदस्यता को लेकर बैठक हुई। 2 घंटे की मैराथन बैठक  में  कार्य योजना बनाई गई।
 
            जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदेश कांग्रेस के 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य में बिल्हा के ऐतिहासिक भागीदार बनने की बात कही। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति और राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के कारण शहर से लेकर तक गांव तक सभी वर्गों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी को ऑफलाइन सदस्यता के साथ जोन से लेकर सेक्टर, बूथ तक एक पुरुष एक महिला इनरोलर्स की नियुक्ति करना है। सभी लोग ऑनलाइन सदस्यता का कार्य देखेंगे।
 
          बूथ कमेटियों में नए आ रहे नामों को भी बूथ कमेटियों में समुचित स्थान दिलाने का आश्वासन दिया।  बूथ कमेटियों के गठन से लेकर जोन, सेक्टर के गठन एवं सदस्यता के तकनीकी विषयों को पदाधिकारियों को अवगत कराया। सेक्टर और जोन में इनरोलर्स के साथ प्रभारियों की नियुक्ति भी संगठन से किये जाने का ऐलान भी जिला।
 
           छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने अपने संबोधन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को सुझाव भी दिया। उन्होने कहा कि पिछली बूथ, सेक्टर और  जोन कमेटियों को भी सम्मान देना है।  उनके अनुभव का लाभ लेना है। पिछले चुनाव के पूर्व हम बूथ, सेक्टर, जोन का काम कर चुके हैं। अब ज्यादा बेहतर और अच्छी इकाइयों के गठन की दिशा में पार्टी काम कर रही है।
 
        पंचायत चुनाव के अधिकृत प्रत्याशियों को भी इस संगठन में भूमिका दिए जाने की बात भी रखी। बिल्हा ब्लॉक प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने कहा कि ब्लॉक के नगरीय क्षेत्रों में पार्षद के अधिकृत प्रत्याशी, पंचायत के अधिकृत प्रत्याशी जो संगठन में सक्रिय नहीं है। उन्हें अलग से जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी लोगों को वरिष्ठ नेताओं से सामंजस्य बनाकर चलना है।
close