हर्षिता पाण्डेय ने किया भूमिपूजन..बताया..चार लाख में बनेगा सीसी रोड..क्षेत्र का होगा विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने तखतपुर क्षेत्र के पंचायत क्रमांक क्षेत् 5 स्तित ग्राम पंचायतों में सीसीरोड निर्माण का भूमि पूजन किया। हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि जनपद सदस्य सहोदरा यादव की डीएमएफ संचित निधि से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण में चार लाख रूपए खर्च होंगे।
 
                  राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने तखतपुर विधानसभा के जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के ग्राम पंचायत पूरा में भूमिपूजन किया। हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि सीसी रोड निर्माण में चार लाख रूपए खर्च होगा।
 
                                   हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगो को अत्यधिक दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। सीसी रोड बनने से बरसात के दिनों में आने-जाने में ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी। क्षेत्र की विकास करना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है। लोगो की मूलभूत सुविधाओं को प्रमुखता से प्रदान करना और ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं को दूर करने से क्षेत्र का विकास संभव है।
 
            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी, सड़क के साथ ही प्राथमिकता के साथ गांवों में सुविधा के लिए शुरू से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की विषम परिस्थतियों में भी विकास कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।
 
             कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्येंद्र पोर्ते सरपंच संतोष कश्यप अध्यक्ष विजयपुर मंडल विश्वनाथ  यादव पूर्व जनपद सदस्य अध्यक्ष किसान मोर्चा ललित यादव कोमल सिंह ठाकुर पार्षद नैनलाल साहू पार्षद टीकाराम साहू चंद्रशेखर साहू कृष्ण कुमार साहू अनिल साहू अनुराग पांडे उपसरपंच प्रमोद ध्रुवंशी मालती साहू प्रमोद शर्मा पूर्व सरपंच पूरा अनिल कौशिक गोलू कौशिक रमाकांत ध्रुव नारायण छन्नू साहू, कार्तिक साहू, घसिया साहू, जगदीश निषाद, जीवन यादव, इंदल यादव सुरेश साहू रामनाथ साहू राधेश्याम साहू जगत कैवर्त त्रिलोक कौशिक दुखीराम यादव दुर्गा प्रसाद साहू  बबलू साहू के साथ साथ ग्राम वासी अधिक से अधिक संख्या में मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close