पंचायत सचिवों के हड़ताल का हर्षिता ने किया समर्थन…कहा..सरकार को निभाना होगा वादा…करना होगा शासकीयकरण

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा) – पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और मांग का भाजपा नेत्री ने समर्थन किया है। धरना स्थल पहुंचकर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।हर्षिता ने कहा कि पंचायत सचिवों की एक सूत्रीय मांग पूरी तरह से जायज है। क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में शासकीयकरण का वादा भी किया था। सरकार का कर्तव्य है कि सचिवों से किए गए वायदे को निभाए। 
धनरा स्थल पहुंचकर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने सचिवों के एक सूत्रीय मांग का समर्थन किया है। पंचायय सचिवों को संबोधित कर हर्षिता ने बताया कि अनिश्चितकालीन बंद कलम बंद हड़ताल  से पूरे प्रदेश के काम काज पर असर पड़ा है। पिछले 9 दिनों से पंचायत सचिव अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही है। जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सभी सचिवों को शासकीयकरण का वादा भी अपनी जनघोषणा पत्र में किया है। बावजूद इसके सचिवों को संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार को अपने वादे को निभाना होगा।
हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि पिछले 28 वर्षों से कार्यरत होते हुए भी सचिवों का शासकीय करण नहीं होना सचिवों के सामाजिक सुरक्षा में कुठाराघात हैं। सरकार ने वादा नहीं निभाकर पंचायत सचिवों के साथ छलावा किया है। शासकीयकरण नहीं होने के चलते सचिवों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिल पा रहा है। जो निश्चित रूप से ना केवल दुर्भाग्य जनक है बल्कि कर्मचारियों के साथ अन्याय भी है।
धरना स्थल में आज रामलाल सिंगरौल अध्यक्ष सचिव संघ ब्लॉक इकाई तखतपुर ,कृष्ण कुमार कौशिक सचिव  संघ ब्लाक इकाई तखतपुर, शंकर लाल सिंगरौल,  दुर्गा प्रसाद मरावी, अनुज राम सिंगरौल, सतीश कुमार अनंत, संजीव जयसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास, सुरेश कुमार मिश्रा, नाथूराम सिंगरौल, टाइम लाल कौशिक, बलिराम नेताम, परसराम मरावी ,अश्वनी निर्मलकर, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार ध्रुव ,अमित सूर्यवंशी, जितेंद्र कुमार साहू, तुलसी ध्रुव, आत्माराम मेहर, शिवकुमार लहरें, शुभा साहू ,मनीता कश्यप, भारती राजपूत, सुनीता यादव ,धर्मेंद्र पटेल, महेंद्र कौशिक, रमेश कुमार पटेल, ध्रुव कश्यप, लालजी कौशिक, सत्य प्रकाश साहू, जगमोहन बघेल ,भूपेंद्र कुमार साहू, दिनेश साहू ,अमृता सिंह ठाकुर, चित्रलेखा कौशिक,साधना कश्यप ,रुखसाना खान ,प्रीति ध्रुव, सुलक्षणा बंजारे, अन्नू साहू, सावित्री साहू ,नरेश कौशिक, डी आर धुरी, विक्रम मरकाम सौखिलाल कर्ष, कृष्णदास कोसले ,बृजेश कुमार साहू,सत्यनारायण साहू ,सचिव उपस्थित रहे ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा रेल मंत्री को पत्र..कहा..मनेन्द्रगढ़ में बनाए स्टॉपेज..प्रतिनिधिमंडल ने भी DRM को बताया सच
READ