देवर ने दिया भाभी को मौत…नाबालिग बच्चे ने खोला पोल…बताया चाचा नें मां को मारा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

KONIबिलासपुर—कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल में देवर ने विधवा भाभी की गला घोटंकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के अनुसार विधवा भाभी का चरित्र ठीक नहीं था। मृतक महिला के 9 साल के बेटे ने बताया कि चाचा ने बीती रात घर के अन्दर घुसकर मारपीट की। इसके बाद गमझा से गला दबाकर मां को मौत के घाट उतार दिया। कोनी पुलिस कोटवार की सूचना पर मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 जानकारी के अनुसार बीती रात सेमरताल में देवर ने घर में घुसकर विधवा भाभी को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला का नाम सुनीता बाई यादव पति स्वर्गीय रामकुमार यादव है। 6 साल पहले रामकुमार की मौत हो चुकी है। कोनी पुलिस ने बताया कि महिला का 9 साल का बच्चा भी है। रात को घटना की जानकारी उसने किसी परिचित को दी। परिचित ने सेमरताल कोटवार को बताया। कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी।

             जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पूछताछ में मामला सामने आया। पुलिस ने कुछ घंटों बाद सुनीता बाई यादव हत्या के आरोपी रामाधार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।

                                                  पुलिस को सुनीता बाई के नाबालिग बेटे ने बताया कि चाचा रामाधार रात को घर में आया। मां के साथ मारपीट और गाली गलौच किया। इसके बाद गमछे से गला घोंट कर मार डाला।

                      गिरफ्तारी के बाद विधवा सुनीता यादव का देवर रामाधार ने बताया कि भाभी का चरित्र ठीक नहीं था। 6 साल पहले बड़े भाई रामकुमार की मौत हुई। इसके बाद भाभी के घर रोजाना सुबह और देर रात किसी ना किसी व्यक्ति का आना- जाना रहता था। घटना के एक दिन पहले भाभी के घर से निकल रहे एक व्यक्ति से आने जाने का कारण पूछा। इसके बाद उसका दिमाग खराब हो गया।

                                   रामाधार यादव ने बताया कि बीती शाम एक व्यक्ति भाभी के घर से निकला। मैने बातचीत की। इसके बाद भाभी के घर में गया। बातचीत के दौरान हाथापाई हुई। गमछे से गला घोंटकर मार डाला।

                    कोनी पुलिस ने बताया कि आरोपी रामाधार यादव के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

close