मेरा बिलासपुर
पत्नी को मारा फिर झूल गया फांसी पर ..प्रारम्भिक जानकारी में हुआ खुलासा…दोनो में होती थी शराब बटवारा के लिए लड़ाई
एक ही रात्रि में पति और पत्नी की मौत..पहले मारा फिर फांसी पर झूला

बिलासपुर—कोटा थाना क्षेत्र बेलगहना पुलिस ने बैगापारा ग्राम करवा में दो मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसा्र जानकारी के बाद मौके पर टीम पहुंची। घर के बाहर रतनलाल बैगा के शव को परसी में फांसी पर लटका पाया गया। इसी दौरान कमरे के अन्दर से रतनलाल की पत्नी सुकवरिया बाई का भी शव बरामद किया गया। प्रारम्भिक जांच के दौरान पता चला है कि मृतक और मृतिका का विवाह 12 साल पहले हुआ था। दोनों की कोई संतान नही है।
मृतक और मृतिका दोनो शराब पीने की आदि थे। अक्सर शराब पीकर दोनो के बीच विवाद और सामान्य बात थी। 16 फरवरी .2023 की रात भी दोनों के मध्य विवाद हुआ। पड़ोस में रहने वाला मृतक के बड़ा भाई समुन्द सिंह बैगा ने हमेशा की तरह सामान्य विवाद समझा और सोने चला गया।
17 फरवरी 2023 की दोपहर गांव का तपेश्वर गोड़ मृतक के घर गया। परछी में फांसी पर रतनलाल बैगा को लटका हुआ देखा। तत्काल मृतक के बड़े भाई को बताया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। जब लोग अन्दर गये तो मरे में सुकवरिया बाई का शव मिला। मामले की जानकारी लोगों से पुलिस थाना तक पहुंची। मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही के बाद मामले को विवेचना में लिया गया।
जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि शराब के नशे में पति पत्नी में विवाद हुआ। पति रतनलाल बैगा ने पत्नी सुकवरिया बाई का गमछा से गला घोटा। बाद में खुद फांसी पर लटक गया। बहरहाल मा्मले में अभी भी जांच पडताल की कार्रवाई हो रही है।