कपूर व्यवसायी एजेन्ट बनकर 420 का अपराध..आरोपी ने लगाया लाखों का फटका..दिल्ली में पकड़ाए तीनो आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-साइबर मितान अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने कपूर सप्लाई के नाम पर व्यापारी से धोखाधड़ी के आरोप में तीन आरोपियों को धर दबोचा है। तीनों ने बिलासपुर व्यवसायी से कपूर सप्लाई के लिए 1 लाख 86 हजार रूपए का धोखाध़डी किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि साइबर मितान अभियान के तहत पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर व्यापारी को लाखों रूपए का फटका लगाने के आरोप में तीन  व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद डेढ़ लाख नगद समेत चार मोबाइल, चेक बुक एटीएम को जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

                               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि टिकरापारा निवासी परेश सचदेव   रमेश केमिकल इण्डस्ट्री के नाम से दयालबन्द में दुकान का संचालन करता है। रमेश परेश का अगरबत्ती बनाने का कारोबार है। सिटी कोतवाली पहुंचकर परेश ने बताया कि अगरबत्ती निर्माण में कच्चे माल के रूप में कपूर का उपयोग किया जाता है।

                 परेश ने पुलिस को बताया कि 7379090097 से उसकी मोबाइल पर फोन आया। कालर ने बताया कि वह डिवाइन टेम्पर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर का प्रतिनिधि है। कपूर की सप्लाई करता है। बातचीत के बाद प्रतिनिधि से 18 जून 2020 को कपूर लेन देन को लेकर रेट तय हुआ। इसके बाद कालर के बताए गए एबीआई अकाउन्ड 39077216650 में अपने एचडीएफसी अकाउन्ट से 20 जून 2020 को 1 लाख 86 हजार रूपए एनईएफटी से ट्रांसफर किया।

                 पार्थी ने बताया कि रूपए स्थानान्तरण के बाद व्यक्ति  ने कपूर की सप्लाई नही किया। ना ही वह अब काल ही उठाता है। उसने धोखाधड़ी की है। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सीएसपी निमेश बरैया और साइबर निरीक्षक मोहम्मद कलीम की अगुवाई में टीम गठन किया गया।  आरोपियों को धरपकड़ करने का पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया।

               पूरे घटनाक्रम में शामिल तीनों आरोपियों गुलशन सिंह, मोहम्मद जस्सीम, समीर प्रताप ठाकुर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रूपए नगद चार मोबाइल, चेकबुक और एटीएम कार्ड को बरामद किया है।

close