टीम के साथ उत्तराखण्ड पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस.. हरीश रावत के लिए करेंगे प्रचार..12 जनवरी को हल्द्वानी दौरा..प्रियंका के कार्यक्रम का लेंगे जायजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर उत्तराखंड पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिम्मेदारी को लेकर खुशी जाहिर किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देेव के साथ बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी देहरादून पहुंचे।
 
               प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी लेकर उत्तराखण्ड पहुंचे। देहरादून पहुंचने पर स्थानीय नेताओं ने टीएस सिंहदेव समेत  बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय और प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंह का स्वागत किया।
 
            टीएस सिंह मीडिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव शैलेष पाण्डेय और पंकज सिंह के साथ हरीश रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि टीएस सिंहदेव को आलाकमान ने हरीश रावत के समर्थन में प्रचार करने का निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंहदेव कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे। साथ में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ जनता जनार्दन से संवाद भी करेंगे।
 
                  कांग्रेस नेता शैलेष और पंकज ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव 12 फरवरी को हल्द्वानी में निर्धारित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेंगे। लालपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर समेत अन्य क्षेत्रों के कांग्रेस के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से भी अवगत होंगे।
close