स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ सम्मेलनः 6 बिन्दुओ पर हुई चर्चा..संगठन पदाधिकारियों के नाम का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– छत्तीसगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ की  संभाग स्तरीय भव्य मिलन समारोह का आयोजन व्यापार विहार में किया गया। संभाग स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और  बिलासपुर जिले के समस्त सीएचओ एएनएम ने शिरकत किया। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों के सामने सभी कर्मचारियों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ ही पदीय कार्यों के निर्वहन के दौरान आने परेशानियों को साझा किया। 
              कार्यक्रम के  दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अमित कौशिक को मुंगेली प्रांतीय मीडिया प्रभारी, विकास राठौर को संभागीय अध्यक्ष, परमेश साहू को बिलासपुर जिला उप संयोजक, योगीता बाली को जिला संयोजक,  इंद्रजीत साकेत को जिला सचिव, बिलासपुर, कु. सिद्धी थवाईत को जिला कोषाध्यक्ष बिलासपुर, साधना चंद्रा को ब्लॉक संयोजक, बिल्हा, प्रीती पाठक को ब्लॉक संयोजक, मस्तुरी , लक्ष्मी भोई को ब्लॉक संयोजक कोटा, पूजा साहू को ब्लॉक संयोजक, तखतपुर की जिम्मेदारी दी गयी। 
             बैठक के दौरान  प्रमुख 6 बिंदुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि  मुंगेली और  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के लगभग समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रति माह प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते लगभग 8-10 हजार का वित्तीय हानि हो रही है। बिलासपुर जिले के बहुत से द्वितीय एएनएण का दल आधारित प्रोत्साहन राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है l. कुछ  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों को मूल पदस्थपना स्थल के अलावा अन्य केंद्रों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  प्रोत्साहन राशि भुगतान का भुगतान दोनो केंद्रों का औसत निकाल कर दिया जाता है।तीनों जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को समय से कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है l तीनों जिलों  में आज तारीख तक पूर्ण रूप से जन आरोग्य समिति का नियमनुसार गठन नहीं किया गया है। ऐसे केंद्र जहाँ सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अकेले कार्य कर रहे है, को केंद्र का समस्त कार्य संपादित करने के लिए मौखिक दबाव बनाया जा रहा है l 
                                                 संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर शासन और  राज्य प्रशासन के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारियों पर चर्चा करेंगे। 
           बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत स्तर से  रविंद्र तिवारी, कार्यकारी प्रांतध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, प्रफुल्ल कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष आकाश पटेल अमरु साहू, जिला अध्यक्ष बिलासपुर,  सोहन लाल कुंभकार, जिलाध्यक्ष CHO प्रकोष्ठ, कालिका प्रसाद दुबे, सुनील सोनी, वी.एस. चंद्रवंशी, दिलीप कुशवाहा, अवधेश सिंह  और  कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। 
TAGGED:
close