महिला स्व-सहायता समूह की याचिका पर सुनवाई…रेडी टू ईट मामले में डीबी के सामने वकील ने रखा पक्ष ..अब 8 फरवरी को हियरिंग
रेडी टू ईट मामले में स्व सहायता समूह का पक्ष पेश

बिलासपुर–रेडी टू ईट मामले में काम से अलग हुई महिला स्वसहायता समूह की याचिका पर आज हाईकोर्ट के डबल बैंच में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की तरफ से वकील राजीव दुबे ने न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी और न्यायमूर्ति चन्द्रवंशी की कोर्ट में महिला स्वसहायता समूह का पक्ष रखा। करीब दो घंटे की बहस के बाद कोर्ट ने 8 और 9 फरवरी को नई तारीख दिया है।
महिला स्वसहायता समूह की तरफ से पेश याचिका पर आज हाईकोर्ट के डबल बैंच में सुनवाई हुई। महिला स्वसहायता समूह की तरफ से वकील राजीव दुबे ने कोर्ट को बताया कि शासन के आदेश के बाद रेडी टू ईट निर्माण प्रक्रिया से जुुड़ी महिलाएं काम से पृथक हो गयी है। इसके चलते महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसमें सबसे बड़ी समस्या आर्थिक भी है।
राजीव दुबे ने बताया कि दोनों न्यायमूर्तियों ने करीब दो घंटे की बहस को गंभीरता से सुना। मामले में अब अगली सुनवाई 8 और 9 फरवरीी को होगी। 8 फरवरी को महिला स्व-सहायता समूह की तरफ से अंतिम बहस होगी। इसके बाद शासन का पक्ष सुना जाएगा।