पुलिस चौकी स्तर तक होगी सुनवाई..पुलिस कप्तान ने बताया जनदर्शन की शिकायत का करेंगे निराकरण ..शिकायतों की होगी मानिटरिंग..बनाया गया सेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने जनदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर विभाग के राजपत्रित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है। पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों कोगांव में जनसंपर्क कर  समस्याओं का निराकरण करने को कहा है।
 
                  मुख्यमंत्री और डीजीपी के विशेष निर्देश पर आम जनता की समस्याओं को सुनने को लेकर पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने जनदर्शन लगाने रूपरेखा तैयार कर अधिकारियों को दिया है। दीपक कुमार झा ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 11.30 से शुरू होकर 1.30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा। 
 
                        पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रत्येक सोमवार  को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक  कार्यालय में आम जनता से मुलाकात समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसी तरह प्रत्येक बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आम जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे।
 
              अनुविभागीय स्तर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अपने कार्यालय में प्रत्येक शनिवार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन अपने कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को जनता से संवाद करेंगे। इसके अलावा एसडीओपी कोटा  और डीएसपी मुख्यालय में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
 
                  ग्रामीण थाना, चौकी  समेत शहरी थाना और चौकियों के प्रभारियों को पुलिस कप्तान ने प्रत्येक सप्ताह चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याओं को दूर करने को कहा है। 
 
दीपक कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अधीन मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। एडिश्नल एसपी ग्रामीण इस दौरान सभी शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग करेंगे ।
 
                   जनदर्शन में महिला,बुजुर्ग और एवम बच्चों से सम्बंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में नोट किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही मामले की जानकारी आम जनता के बीच समाचार पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से दिया जाएगा।
close