पुलिस कार्रवाई में गांजा व्यापारी पकड़ाया…30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..मारपीट मामले में फरार आरोपियों पर गिरी गाज

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने गांजा शराब समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट मामले में फरार आरोपी को भी धर दबोचा है। सभी आरोपियों को अलग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले किया है।
सीपत पुलिस की कार्रवाई दो किलो गांजा बरामद
सीपत पुलिस को जानकारी मिली कि मटियारी में राघो लाल शिकारी अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कर तलाशी अभियान चलाया। आरोपी के घर से करीब 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 (बी )के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को जुडिशल  रिमांड पर भेजा गया है।
30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद 
सकरी पुलिस ने रेड कार्रवाई कर ग्राम कोड़ापुरी में एक आरोपी को 30 लीटर  कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज साहू के घर के आंगन में डिब्बा में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची  महुआ शराब जब्त किया गया। अनुज साहू को आबकारी की धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के सामने  पेश किया गया।
मारपीट का फरार आरोपियों पर कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी-1. नोहर प्रसाद डहरीया पिता संतोष उम्र 33 साल  
2. साहेबदास डहरीया पिता संतोष उम्र 22 साल साकिनान ग्राम सम्बलपुरी थाना बिल्हा जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
बिल्हा पुलिस के अनुसा्र सम्बलपुरी निवासी रामेश्वरी चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  28 अपेराल की रात्रि 9 बजे अपने घर के सामने खड़ी थी । इसी दौरान पड़ोसी नोहर डहरिया, सुनीता डहरिया, राजा डहरिया, और नोहर डहरिया की बहन ने पुरानी रंजिश में उसके  च्चे से मारपीट किए।  सभी ने गंदी गालियां भी दी। मामले को विवेचना में लिया गया। 30 अप्रैल 2022 को सूचना मिली कि 6 महीने की गर्भवती प्रार्थिया रामेश्वरी चतुर्वेदी  को आरोपियों ने मारापीटा। जिसके चलते गर्भस्थ शिशु का गर्भपात की मौत हो गयी।
प्रकरण में पूर्व में आरोपिया सुनिता डहरिया और नोहर डहरिया की बहन को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरेापी नोहर डहरिया और साहेबदास उर्फ राजा डहरिया फरार होने में कामयाब रहे। मामले की गंभीरता को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बिल्हा की अगुवाई में टीम ने अभियान चलाकर पतासाजी की। दोनों फरार आरोपी  नोहर प्रसाद डहरीया और साहेबदास डहरिया को रायपुर में घेराबंदी कर 26 मार्च 023 को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
छात्र नेताओं ने ही कुचला आंदोलन...आप नेताओं का प्रदर्शन...कहा...अधिकारियों पर हो कार्रवाई
READ