इधर लूट की शिकायत..उधर पुलिस ने किया गिरफ्तार..दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रात्रि में लूटपाट करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने लूटी गई सामाग्री को भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम आवास मोहल्ला मोपका निवासी दादू  ऊर्फ अवधेश और सानू सूर्यवंशी है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा-394,34 के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। 
 
              सरकन्डा पुलिस जानकारी के अनुसार विष्णु संडे निवासी ने थाना उपस्थित होकर बताया कि 17 की शाम करीब 7:30 बजे रोजी मजदूरी का कार्य कर देवरीखुर्द से घर लौट रहा था। आवास पारा राइस मिल के पीछे  मॉपका  में दो लड़कों ने रास्ता रोका। मारपीट कर मोबाइल, दो नग चांदी के अंगूठी, 300 नगद  लूटकर फरार हो गए। 
 
         रिपोर्ट दर्जन करने के बाद मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप और नगर पुलिस कप्तान स्नेहिल साहू को दी गयी। दोनों अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सरकंडा परिवेश तिवारी  ने पुलिस टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की।  मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दादू उर्फ अवधेश वर्मा और सानू सूर्यवंशी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की लूटपाट की घटना का अपराध कबूल किया। आरोपियों के पास से लूट की मोबाइल,चांदी की दो अंगूठी, 300 रूपए नगद बरामद किया गया। घटना में उपयोग किए गए मोटरसायकल को  भी जब्त किया गया।
close