खुलेंगे स्कूल-दीपावली के बाद उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे,यहाँ सरकार ने जारी किया आदेश

Chief Editor
1 Min Read

मुंबई।महाराष्ट्र सरकार ने दीपावली के बाद उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को खोलने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि विद्यार्थियों के लिए एहतियाती कदम सुनिश्चित कर दिवाली के बाद नवीं और बारहवीं की कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए।कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना की एक और लहर की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता और दीपावली के बाद इसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। बैठक में राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, राज्य मंत्री बच्चू काडू और अपर मुख्य सचिव वंदना कृष्णा भी मौजूद थे।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने यहां क्लिक कीजिए व रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close