‘CM की क्लास-बच्चों के साथ’,स्कूली छात्रों को पढ़ाएंगे तिरंगे का इतिहास

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजादी के अमृत महोत्सव में कल यहां के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल टी टी नगर) के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतिहास पढ़ायेंगे।आधिकारिक जानकारी के अनुसार ‘सी एम की क्लास-बच्चों के साथ’ कार्यक्रम में श्री चौहान विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री बच्चों से विशेष स्नेह रखते हैं और उनके कल्याण के लिये अनेक योजनाएं भी चला रहे हैं। उनके द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों से संवाद भी किया जाता रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सीएम राइज स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रों के साथ पौधरोपण भी किया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close