CG-हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या,छोटा भाई गायब,पुलिस ने जारी किया दर्ज अपराधो का कच्चा चिट्ठा

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी के हत्यारों की तलाश में पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी की है। इधर देर शाम पुलिस ने उसके वारदातों की सूची जारी की है, जिससे पता चलता है कि हत्या, हत्या के प्रयास, किनडेप, लूट, तलवार लहराने जैसे तीन दर्जन मामलों में शामिल रहा है। इसी साल उसने जमीन विवाद में अपने भाई पर भी जानलेवा हमला किया था।संजू त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने 27 अपराधों की सूची जारी की है, जिनमें हत्या के दो मामलों के अलावा करीब एक दर्जन मामलों में पुलिस ही शिकायतकर्ता रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इतने अधिक मामलों के बावजूद वह खुले में घूम रहा था। पुलिस का कहना है कि उसके जिला बदर के लिए फाइल तैयार की जा रही थी। इसी साल मई माह में मृतक संजू त्रिपाठी ने अपने छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर फरसा से हमला कर दिया था। उसे गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

इसके पीछे जमीन का विवाद था, जिसमें मध्यस्थता के लिए एक पुलिस जवान भी सिविल लाइन थाने से गया था। पुलिस ने इस मामले में मामूली धाराओं में उसके विरुद्ध अपराध दर्ज किया था। मृतक के खिलाफ जमीन हथियाने, जबरन रजिस्ट्री कराने के लिए धमकाने के आरोप में कई बार एफआईआर दर्ज हो चुकी है।इन सब परिस्थितियों के चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई होगी। पर, इस समय पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close