हिष्ट्रीशीटर ठग ओडिशा से गिरफ्तार..अलग अलग थानों में दिया ठगी को अंजाम..रेलवे में नौकरी के नाम पर पीड़ित को लगाया..आठ लाख का चपत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपयों की ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक ठगी का मामला दर्ज है। मामलों में जेल की हवा भी खा चुका है। कई मामले अभी भी कोर्ट में चल रहे हैं।
                  पत्रकार वार्ता कर एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नहिल साहू ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम ने नौकरी के नाम ठगी करने वाले को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि हेमुनगर निवासी भरत यादव और प्रकाश यादव ने तोरवा थाना में ठगी का आरोप दर्ज कराया। दोनो ने बताया कि रायगढ़ कोतरा निवासी आशीष पात्रों ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख 90 हजार रूपया लिया। और वादा किया कि रेलवे में नौकरी लगवाएगा। पुलिस ने आशीष पात्रों के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया। 
                                      रिपोर्ट की जानकारी के बाद आरोपी फरार हो गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर तोरवा की विशेष टीम को पतासाजी करने को कहा गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी इस समय नाम और वेशभूषा बदलकर ओडिशा के ब्रजराजनगर और रायगढ़ में रहता है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी आशीष पात्रे को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से नगद एक लाख रूपए समेत एक लैपटाप दो मोबाइल,एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, को बरामद किया गया। आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 लाखों रूपयों का फटका
       एडिश्नल एसपी उमेश और सीएसपी स्नेहिल  ने बताया कि आरोपी ने बिलासपुर के अलग अलग थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों से ठगी को अंजाम दिया है।  आरोपी बलजीत सिंह को साल 2018 में 15 लाख का फटका लगाया है। भरत यादव को सात लाख 90 हजार, एसबीआई को 9 लाख विश्वास मेंठकर को पांच लाख, अनुज मिश्रा को तीन लाख, विनय कुमार अग्रवाल को ढाई लाख, सुरेश पमनानी को दो लाख 75 हजार और हरेश मोटवानी के साथ एक लाख की ठगी किया है।  
 
close