हिट एण्ड रन..तेज रफ्तार कार की चपेट में आया मजदूर..मौके पर मौत..8 घायल..सिम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—अनियंत्रित कार की चपेट में आने से आज एक महिला की मौत और चार महिला चार पुरूष समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंं। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित लिंक रोड की है। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि कार चला रहा व्यक्ति नाबालिग है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
                  एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि थाना तारबाहर क्षेत्र स्थित रिंग रोड में तेज रफ्तार में दौड़ रही कार की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद अनियंत्रित कार ने आठ लोगों को भी अपनी चपेट में लिया। चपेट में आने से चार महिला और चार पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
       जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची।  मृतिका के शव को पंचनामा के लिए  जिला चिकित्सालय भेजा गया। घायलों को तत्काल सिम्स रवाना कर दाखिल कराया गया। बहरहाल सभी घायलों की इलाज किया जा रहा है। 
 
               उमेश कश्यप ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्वदेशी प्लाजा के सामने हुआ। मजदूरों को रौंदने के बाद रेत रफ्तार कार पलट गयी। और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। कार टाटा इंडिगो क्रमांक CG10F6491 है।
 
                          जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि कार चालक नाबालिग है। तार बाहर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया।बहरहाल नाबालिग आरोपी चालक पुलिस के गिरफ्त में है। इसके पहले मामला गंभीर रूप में बदलता। जानकारी के बाद तत्काल घटना स्थल पहुंचकर मुआवजा राशि का वितरण किया है। 
 
 
close