सरे राह बांह और हांथ पकड़ना..पड़ा मंजनू को भारी..निर्माणाधीन मकान का लोहा चोर गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने दो अलग अलग अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार निर्माणाधीन मकान में चोरी के आरोपी को धर दबोचा गया है। साथ ही छेड़छाड़ के आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। अलग अलग अपराध में पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम कौशल गंधर्व और गौरव जायसवाल है।
 
         सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार दो अलग अलग अपराध में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पहले मामले में यदुनन्दननगर निवासी राजपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि महाराणा प्रताप नगर तिफरा मे दुकान बनवा रहा है। अज्ञात आरोपी ने लोहा और छड पार कर दिया है। मामले में  कौशल गंधर्व उर्फ दसरूराम को गिरफ्तार किया गया।
 
छेड़छाड़ का आरोपी गया जेल
 
                     छेड़छाड़ मामले में गौरव जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। थानेदार ने बताया कि आरोपी स्कूल बाजार जाते समय पीड़िता के साथ छेड़छा़ड़ करता था। 
 
  मामले की शिकायत द्रोपती साहू पति रामु साहू ने की। पीड़िता की मां ने बताया कि नाबालिक बेटी को गौरव जायसवाल परेशान करता है। पीडिता का कभी हाथ तो कभी बाह और कपड़ा खींचता है। कुछ बोलने पर अपहरण की धमकी भी देता है।
 
                पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आईपीसी की धारा 354 (क) 354 (घ), 506 ,8 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी गौरव जायसवाल निवासी महाराण प्रताप नगर तिफरा को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Share This Article
close