HOLI NEWS:शिक्षाकर्मियों को होली का तोहफा,स्थानांतरण और पदोन्नति आदेश जारी

Shri Mi
4 Min Read

[wds id=”13″]
♦शिक्षाकर्मियों को मिला होली का तोहफा…
♦भूपेश सरकार ने जारी किया शिक्षाकर्मियों के स्थानान्तरण और पदोन्नति का आदेश…
प्रदेश के शिक्षाकर्मियों की बहुप्रतीक्षित स्थानान्तरण व पदोन्नती की मांग को सरकार ने मान लिया है और आदेश भी जारी कर दिया है।इस आदेश से सरकार ने शिक्षा कर्मी सहित शिक्षक नेताओं को खुश कर दिया है।ठीक चुनाव पूर्व इस स्थानान्तरण सहित पदोन्नती के आदेश से सरकार ने एक तीर से दो निशाने को साध लिया है। जिससे शिक्षा कर्मी सहित शिक्षक नेताओं की बची कुची नाराजगी दूर हो जाएगी।मिल रही जानकारी के अनुसार प्रदेश के पुरुष शिक्षक जब चाहे जहाँ चाहे अपना ट्रान्सफर करवा सकते हैं।वही महिला शिक्षिकाओं को पति प्रताड़ना संघ से NOC के बाद आसानी से उनके मन पसन्द जिले व स्कूल में  ट्रान्सफर मिल सकता है।।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

भूपेश सरकार प्रदेश ने शिक्षा विभाग में एक नए पद का सृजन किया है। इसमें प्रदेश के पंजीकृत शिक्षक संघों के पांच प्रमुख नेताओं को इस पद में नियुक्ति दिया जायेगा,शुरुवात करने के लिए जो आदेश जारी हुआ है उसमें शिक्षक संघ के बड़े नेता संजय शर्मा को गुणा भाग…. विभाग का प्रमुख बनाया गया है।इनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण  छत्तीसगढ़ होगा।केदार जैन को गिनती विभाग एवं वीरेन्द्र दुबे को बारा खड़ी विभाग का प्रमुख बनाया गया है। साथ ही  दोनो संयुक्त रूप से ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान प्रदेश के स्कुलो मोटिवेशनल कोर्स  की आन लाइन कक्षाए शुरू करेंगे।

विकास राजपूत को अंग्रेजी वर्ण माला का आस्थाई प्रभार दिया गया है।क्रांतिकारी विचारो से लबरेज जाकेश साहू और भूपेंद्र बनाफर को नगाड़ा विभाग का प्रभार दिया गया है।

मनीष मिश्रा को सरकार ने राजनीति विभाग का प्रमुख बनाया है। जिसका सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने विरोध किया है।फेडरेशन के पांच संयोजकों को हवा हवाई विभाग में पंच प्रमुखों का प्रभार दिया है।

कमलेश्वर सिंग व्याख्याता संघ के प्रमुख को शिक्षा विभाग के विशेष आवक जावक एवं एकला चलो विभाग का प्रमुख बनाया गया है।कृष्ण कुमार नवरंग को जोड़ो फिर घटाओ विभाग का प्रमुख बनाया गया है।

शिक्षक नेता आलोक पाण्डेय  मुख्यमंत्री के शिक्षा कर्मी मामले के खास सलाहकार नियुक्त किये गए है।साधे लाल पटेल को टेंट एवं दरी विभाग दिया गया है।

वीरेंद्र दुबे व केदार जैन के खास जितेंद्र शर्मा व सचिन त्रिपाठी को जिंदाबाद ट्रेनिग व सहनशीलता विभाग में संयुक्त प्रभार दिया गया है।

शिक्षक नेता प्रदीप पांडेय को माईक रेडियों एवं भाषण विभाग का प्रभारी बनाया गया है।गिरीश केशकर को बाजा विभाग के शोध कार्य मामलों का प्रभारी बनाया गया है।महिला शिक्षा कर्मी नेता गंगा मेडम को नव गठित सभी विभागों के आईटी सेल का प्रभार दिया गया है।

विवेक दुबे को संविलियन से वंचित शिक्षा कर्मियों के दो वर्ष में संविलियन के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाया गए है, जो 5 वर्ष भीतर अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।शिक्षा कर्मीयो की वेतन विसंगति को दूर करने के लिये चंद्र देव राय की अध्यक्षता में सभी शिक्षक संघो के प्रतिनिधि होली के फाग प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो प्रथम आएगा उस संघ का वेतन विसंगति दूर करने का फार्मूला अमल में लाया जायेगा।

सभी शिक्षक नेताओं में  अपनी इस नई जिम्मेदारी से हर्ष का माहौल है।सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। यह खबर होली के सुरूर में लिखी हुई है। इसलिए बुरा न माने होली है।

होली के इस रंग में
मन में है उल्हास।
हसी ठिठोली मित्रो संग
हो रही हास परिहास।।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close