ईमानदार पार्टी को जनता ने किया वोट..आप नेता ने मनीष ने कहा..छत्तीसगढ सरकार की नीयत में खोट

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा सचिव विनय गढे़वाल ने बजट को निराशा जनक बताया है। मनीष ने बताया कि  पिछले बजट में किए वादों को सरकार ने अभी तक अमली जामा नहीं पहनाया है। पिछले बजट की तरह इस बार भी सरकार की नीयत साफ नहीं है। वोट के लिए प्रदेश को कर्ज में डुबाया जा रहा है। जनता जल्द ही समझ जाएगी।
 
            विनय गढे़वाल ने पंजाब के चुनाव नतीजों पर खुशी जाहिर किया है। उन्होने  कहा की दौर देश में स्वच्छ राजनीति का उदय का है। देश की जनता अब काम की राजनीति के लिए  वोट करेगी। जैसा की पंजाब में हुआ।
 
          आने वाले चुनाव में गुजरात,  छत्तीसगढ़ की जनता के साथ देश के बाकी राज्यों में काम की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को ही चुना जाएगा। पंजाब में आप की सरकार बनाने में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेष प्रयास सराहनीय है।
TAGGED:
close