कोरोना काल में पंजाबी समाज की भूमिका अहम्..मेयर ने बताया..दोनो हाथों से किया जरूरतमंदो को दान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-आदर्श पंजाबी महिला संस्था ने स्थापना दिवस उत्साह सादगी के साथ मनाया। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए संस्था ने  इस दौरान किसी भी नाच गाने का कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया। समाज के लोगों ने अरदास और अखंड पाठ का आयोजन किया।कार्यक्रम में मेयर रामशरण ने शिरकत किया। उन्होने इस दौरान अपने भाषण में समाज में संस्था के योगदान को याद किया।
 
                       कोरोना काल में आदर्श पंजाबी महिला  संस्था ने स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया। इस दौरान किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। अरदास और अखण्ड पाठ में समाज के लोगों के अलावा महापौर रामशरण यादव और नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन शामिल हुए।
 
               इस अवसर पर मेयर ने कहा कि, करोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी आदर्श पंजाबी महिला संस्था जरूरतमंद लोगों के लिये मदद का हाथ बढ़ाया है। अनाज लंगर सेवा , मास्क ,ग्लब्स वितरण कर विपरीत परिस्थियों में सामाजिक सरोकार की भूमिका को ईमानदारी से निर्वहन किया है। मेयर ने कहा कि, मजदूरों के लिये चप्पलों का वितरण, बच्चों के लिये दूध की व्यवस्था, फल, बिस्किट का वितरण, जिला जेल में सैनेटाइजिग मशीन, महिला बंदियों के लिये साडियों और बच्चों के लिये फल खिलौने की व्यवस्था करने में पंजाबी महिला समाज ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रकार की गतिविधियों से सेवा के क्षेत्र में लोगों को प्रेरणा मिली है।
 
               सरदार नरेंद्र पाल गांधी ने कहा कि, संस्था ने शुरु से ही सामाजिक,धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। लेकिन कोरोना काल को देखते हुए हमने शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया है।
 
          संस्था की संस्थापिका शशी आहूजा एवं अध्यक्ष रुबी छाबड़ा ने बताया कि, शासन की निर्देश को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्बारा 17 अक्टूबर से अखंड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन सोमवार को किया गया।
 
महापौर और  सभापति का सम्मान
 
            कार्यक्रम के अंत में सह कोषाध्यक्ष प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिह अरोरा, नरेन्द्र पाल सिह गांधी ने महापौर और सभापति का शाल देकर सम्मानित किया गया। रूबी छाबड़ा, शशिआहूजा, श्रद्धा खंडूजा, सुनिता चावला, ललजीत कौर सलूजा ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सह सचिव दीप छाबड़ा, जगमोहन सिह अरोरा, अनिल सलूजा, दिलबाग सिह छाबड़ा, दर्शन छाबड़ा, प्रीतपाल सिह गंभीर, सुरेन्द्र सिह अजमानी एवं समाज के अन्य लोग विशेष रूस मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED: , ,
close