प्रतिभावनों का सम्मान..प्रतियोगियों ने किया कला का प्रदर्शन..जजों ने किया प्रथम 5 नाम का एलान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- रामावैली सेवा समिति ने  धनतेरस और दीपावली पर्व पर आनलाइन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रथम पांच स्थान हासिल करने वाले प्रतियोगियों को समिति ने सम्मानित किया। साथ ही लकी ड्रा के सहयोग से 21 लोगों को विशेष पुरस्कार दिया गया।
 
              समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम को अंजाम देने वाली सस्था रामवैेली सेवा समिति ने त्योहार के अवसर पर आनलाइन निःशुल्क रंगोली  प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियोगिता में क्षेत्र समेत दूसरे जिलों के प्रतियोगियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 102 सदस्यों ने भाग लेकर मंत्र मुग्ध कर देने वाली रंगोली का प्रदर्शन किया। 
 
             निर्णायक मण्डल ने प्रतियोगिता में शामिल किए रंगोली का फैसला सुनाया। पहले पांच स्थान हासिल करने वालों को समिति ने सम्मानित किया। साथ ही 21 लकी ड्रा पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।
 
                   समिति के अध्यक्ष शरद गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभावान प्रतियोगियों ने बेहतर नैसर्गिक कला का प्रदर्शन किया। निश्चित रूप से बच्चों का भविष्य उज्जवल है। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया है।
TAGGED:
close