जनरल दुकान में हुक्काबार का धंधा..संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार..ठिकाने से दो लाख का सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने जनरल दुकान पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में हुक्का बार का सामान.तम्बाकू समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत करीब दो लाख रूपयों से अधिक है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर सिविल पुलिस टीम ने परिवेष तिवारी की अगुवाई में प्रताप चौक स्थित जनरल दुकान पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है।

          राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हुक्का फ्लैवर के साथ हुक्का पॉट्स,चिलम समेत पाइप और कई प्रकार के तम्बाकू  को जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि नाबालिग बच्चों को हुक्का का सामान और प्रतिबंधित फ्लैवर बेचते हैं।

                              पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम नीरज शाह पिता ललित शाह निवासी तोरवा सांई मंदिर के पास और विशाल केशरवानी पिता चीरंजीवी निवासी तेलीपारा है। आरोपियों के पास से कुल 2 लाख से अधिक का सामान बरामद किया गया है।

close