हुक्का बार प्रेमियों में हलचल..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..सार्वजनिक स्थानों में शराबखोरी करते 30 लोग पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिला पुलिस की लगातार हुक्का बार पर  कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दूसरे दिन 
बिलासपुर पुलिस ने शहर के अलग अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। अभियान के दौरान नाबालिग समेत कई लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
               परिवेश तिवारी ने बताया कि हुक्का बार पर नशा खोरी के खिलाफ पुलिस कप्तान के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गयी है। पुलिस को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और शहर के सभी थानों के थानेदार के साथ चिनहांकित स्थानों पर धावा बोला गया। लगातार दूसरे दिन की कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 
 
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर ली ग्रीक होटल देवरीखुर्द, कोका गुरुनानक चौक, कोयला, नटराज, सिल्वर ओक, हैंग ओवर बार और रेस्टॉरेंट में धावा बोला गया। इस दौरान सभी स्थानों को मुस्तैदी के साथ खंगाला गया।
 
            सिल्वर ओक हॉटल मेँ कुछ लोगों को हुक्का सेवन करते पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
 
सार्वजनिक स्थानों में भारी पड़ी शराबखोरी
 
                  इन दिनों शहर समेत बिलासपुर जिले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर नशाखोरों के खिलाफ विशेष पुलिस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हुक्काबार समेत रेस्टारेन्ट और बार में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों में शराब और नशा करते लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।
 
                  बिलासपुर पुलिस ने जिले मेँ सार्वजनिक और सुनसान स्थान, मैदानों पर नशा करने वालों के खिलाफ बीती रात कार्रवाई की है।  करीब 30 नशाखोरों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत  कार्यवाही की है। कार्रवाई से शराब और नशाखोरों में जमकर हलचल है। .

Join Our WhatsApp Group Join Now
close