साल 2023 में इन 4 राशियों के करियर में हो सकता है बड़ा बदलाव, जानिये कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल

Shri Mi
2 Min Read

Horoscope 2023: नया साल 2023 कई राशियों के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। वहीं कई राशियों के जातकों के करियर में कई अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल के शुरुआती माह से ही कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों के करियर में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों के करियर का ग्राफ साल 2023 में आगे बढ़ सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 के शुरुआत से ही इस राशि के जातकों के करियर में कई अच्छे बदलाव हो सकते हैं। साल 2022 में करियर के लिए बनाई गई योजना साल 2023 में सफल हो सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए भी नया साल खुशियां लेकर आ सकता है। जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ भी मिल सकता है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों का जनवरी 2023 में तबादला हो सकता है। साथ ही नई नौकरी के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। नौकरी में उतार-चढ़ाव हो सकता है और नई नौकरी भी मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में जनवरी 2023 में गुरु बृहस्पति दसवें भाव में होंगे, जिस कारण जातकों को करियर में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरी बदलने की योजना बना रहें जातकों के लिए भी साल 2023 अच्छा साबित हो सकता है। साल के आखिरी तक आपका करियर तेजी से आगे बढ़ सकता है।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों को शनि देव का साथ मिल सकता है। 17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे। शनि देव के स्थान बदलने से जातकों को नौकरी में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। इस साल आपके करियर में भी कई बदलाव हो सकते हैं।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close