दुर्दान्त पति ने पत्नी का पंजा काटकर अलग किया…घेराबन्दी के बाद हुआ गिरफ्तार..कोटपा एक्ट के तहत कैफे संचालक अरेस्ट

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— कोटा और सिविल लाइन पुलिस ने अलग अलग मामले में कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस के अनुसार घरेलु विवाद में फास्टरपुर निवासी पति ने अपने ससुराल कपसिया पहुंचकर पत्नी पर जान लेवा हमला किया। पति ने पत्नी का धार दार हथियार से हमला कर हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया। शिकायत पर आरोपी को चकरभाठा थाना स्थित दाधापारा में एक कोल डिपो से ट्रक में बैठकर भागते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं नशा के खिलाफ अभियान चलाकर सिविल लाइन पुलिस ने अग्रसेन चौक में कार्रवाई के दौरान कैफे संचलाक को कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
 
पति ने काटकर पत्नी का पंजा अलग किया
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14  फरवरी को कपसिया निवासी अविनाश जगत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी ने बताया कि बहन ज्योति रानी जगत का विवाह  2021 में फास्टरपुर निवासी प्रशांत लाल उर्फ मोटू से हुई थी। प्रशांत लाल उर्फ मोटू शादी के बाद से बहन ज्योतिरानी जगत के साथ लड़ाई झगड़ा  करता था। करीब एक साल बाद मायके कपसिया में रहती है।
पति पत्नी का के विवाद का मामला कुटुंम्ब न्यायालय बिलासपुर में  चल रहा है। इसी दौरान दिनांक 13 फरवरी 2023 की रात्रि करीब साढ़े दस बजे के आसपास प्रशांत लाल उर्फ मोटू कपसियाकला आया। ज्योतिरानी जगत के कमरे के दरवाजा तोड़कर दाखिल हुआ और लड़ाई झगड़ा करने लगा। प्रशांत ने चिल्लाकर कहा कि तुम्हे कोर्ट केस वापस लेना होगा। इस दौरान प्रशांत ने अश्लील गाली गलौच के साथ जान से मारने का असफल प्रयास किया।
 ज्योतिरानी जगत के बांए हाथ की पंजा को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया।  घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। रिपोर्ट को तत्काल विवेचना में लिया गया। घायल ज्योति रानी जगत का इलाज मेकाहारा अस्पताल रायपुर में चल रहा है।
कोटा पुलिस ने बताया कि विवेचना दौरान घटना के बाद फरार आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू की लगातार फास्टरपुर और अन्य जगहों में पतासाजी की जा रही थी। आरोपी  लगातार स्थान बदल रहा था। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी  ग्राम दाधापारा चकरभाठा के कोल डिपो मे छिपा है। सूचना के बाद कोटा पुलिस टीम दाधापारा पर पहुंची। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को घेराबन्दी  दाधापारा से ट्रक में बैठकर भागते पकड़ा गया। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को थाना लाकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही
सिविललाइन पुलिस ने कैफ़े के खिलाफ अभियान चलाकर अग्रसेन स्थित कैफ़े से संचालक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कैंफे में नाबालिक लड़के लड़कियों को नशा करते पाया गया। संचालक ने मांगे जाने पर वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। वैधानिक कार्यवाही कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मौके से पुलि सने अच्छी खासी संख्या में सिगरेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी सक्षम चौधरी सोनगंगा कालोनी का रहने वाला है।
close