भारी मात्रा में निर्माण सामाग्री बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार..80 हजार रूपयों की सम्पत्ति भी जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—निर्माणाधीन मकाने के सामाग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 80 हजार रूपयों का सामान भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल के हवाले कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया..मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका में एक नशेड़ी युवक निर्माणाधीन मकानों से छड़,लोहे की पाइ,एंगल चोरी कर घर में रखा है। जानकारी के पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस स्टाफ ने मोपका स्थित पुराना प्रायमरी स्कूल के पास घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रामसागर वर्मा बताया। आरोपी ने जानकारी दी कि नशे की लत को पूरा करने अपने साथी किशन ध्रुव के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता है।

                 पूछताछ के बाद पुलिस स्टाफ ने रामसागर वर्मा के पास से 50 किलो लोहे की छड़, पाइप और 40 किलो एंगल 2 नग पीले रंग का रेडियम लगा रोड सांकेतिक प्लेट, 6 नग सीढ़ी चढ़ने वाला राड, इसके अलावा लोहे की अन्य सामाग्रियों समेत करीब 80 हजार का माल बरामद किया गया। दूसरे आरोपी किशन ध्रुव को भी हिरासत में लिया गया।दोनो के खिलाफ 41-1-4 और 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया है।        

close