तीन महीने से नहीं मिला सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन.. रोहित ने कहा..अनुग्रह राशि भी नहीं दिया गया.. मुसीबत में सैकड़ों परिवार..जिम्मेदार मुख्य और अधीक्षण अभियंता पर सरकार करे कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने मुख्य अभियंता जल संसासधन अम्बिकापुर पर लापरवाही का आरोपी लगाया है। नाराजगी जाहिर करते हुए रोहित तिवारी ने कहा कि मुख्य अभियंता की लापरवाही के चलते डीडी पावर में विलंब हुआ। सैकड़ों कर्मचारियों का तीन माह का वेतन नहीं मिला है।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने मुख्य अभियंता जल संसासधन अम्बिकापुर की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर किया है। उन्होने कहा कि अम्बिकापुर मुख्यअभियंता ने डीडी पावर जानबूथकर देरी से जारी किया। जिसके चलते सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन तीन माह से नही मिला है।रोहित तिवारी ने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर संरचना के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने के मुद्दे को गभीरता लिया है।  उन्होने बताया कि आहरण संवितरण अधिकार की प्रक्रिया में मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता की उदासीनता और लापरवाही के कारण गंगा कछार संरचना के सैकड़ों कर्मचारी तीन माह से वेतन से वंचित है। आला अधिकारी बेपरवाह ढंग से निश्चिंत बैठे है। 
 
                     रोहित ने कहा कि कोरोना काल में वेतन ना मिलने से दस से अधिक कर्मचारियो की इलाज के अभाव में मृत्यु हो चुकी है। स्थिति यह है कि जल संसाधन अम्बिकापुर के आसपास के कर्मचारियों को मृत्यु के बाद दी जाने वाली अनुग्रह राशि का भी भुगतान आहरण संवितरण अधिकार जारी ना होने के कारण पीड़ित परिजनों को भुगतान नहीं हुआ है। 
   
                 मामले को संज्ञान में आते ही संघ  ने जल संसाधन मंत्री, सचिव, एवं प्रमुख अभियंता को पत्र दिया है। पत्र में तत्काल डीडी पावर जारी करने और कर्मचारियों का वेतन भुगतान करकी मांग की गयी है। प्रक्रिया के दोषी अधिकारी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियन्ता पर भी कार्यवाही की  मांग संघ ने की है।
close