सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश..रामविचार नेताम ने कराया मुंह मीठा..कहा..प्रधानमंत्री ने बढ़ाया देश का मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)—पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के हाथों विकास गुप्ता की अगुवाई में रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों नौजवानो ने भाजपा का हाथ थामा है। युवकों ने पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनावल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जाहिर कर भाजपा में प्रवेश किया।
 
     इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहां कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में काफी उत्साह है। लोग पार्टी की सदस्यता लगातार ग्रहण कर रहे हैं। नेताम ने बताया कि भारती जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो के अंदर जोश और उत्साह दिख रहा है।
 
                   छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। नेताम ने सभी नवप्रवेशियों का मुंह मीठा कराया। सभी के गले में भारतीय जनता पार्टी का गमछा डालकर भाजपा का मंत्र दिया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजू रवि ,शोहराब आलाम,अभिनाश मेहता,सुजीत रवि, उमाशंकर रवि,विनय कुमार रवि, संतोष ठाकुर, पिंकू तिवारी,बबलू तिवारी, मोनू ठठाकुर,वीरेंदर कश्यप,हीरालाल, कमलेश मेहता ,राकेश शर्मा ,कारण कश्यप,शनि शोनी,अंकेश तिवारी, विवेक तिवारी, चंदन कश्यप, अभिषेक कश्यप,रेहान खान,निखिल तिवारी,अजय गुप्ता, शंकर चौधरी,अनंत रवि,छोटू,ऋषि पासवान,मसुवर,इरशाद,चंदन पूरी ,दिलनवाज, समेत अनेकों लोगों ने शिरकत किया। 
close