पत्नी को मौत की आग में झोंकने वाला पति गिरफ्तार..घटना के बाद था फरार ..न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-तखतपुर पुलिस ने पत्नी को मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले करने वाले फरार आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी राजेश महादेवा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 323 307 302 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायाकि रिमाण्ड में लेकर जेल भेज दिया है। 
 
                  तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश महादेवा पिता रेशम महादेवा उम्र 31 साल निवासी लीदरी गांव का रहने वाला है। राकेश का अपनी पत्नी से आए दिन परिवारिक विवाद होता था। घटना के दिन राकेश महादेवा और पत्नी सत्यवती महादेवा के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों गाली गलौज भी हुई।
 
                  राकेश महादेवा ने इस दौरान पत्नी से मारपीट भी की। पत्नी को जान से मारने की नीयत से सत्यवती महादेवा पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दिया। घटना में सत्यवती गंभीर रूप से जल गयी। घटना की जानकारी के बाद सत्यवती को परिजनों ने बीटीआरसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 
 
           तखतपुर पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 307, 302 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस से बचने आरोपी घटना के बाद से फरार था। थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी राकेश महादेवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेजा गया है।
close