होलिका दहन की रात्रि जला दिया झोपड़ी..चना फसल बरबाद..दोनों आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने खेत के झोपड़ी को जलाने वाले फरार आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने होली दहन की रात को झोपड़ी को जलाया। झोपड़ी के साथ अन्दर रखा सामान भी खाक हो गया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
 
 पकड़े गए दोनों आरोपियोंका नाम
1) अर्जुन पटेल पिता शीतल पटेल उम्र 19 साल 
2) सागर केंवट निवासी ग्राम लोखंडी थाना सकरी
 
              सकरी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि 18 मार्च को लोखन्डी निवासी विद्यानंद लहरें रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 मार्च की रात्रि होलिका दहन की रात्रि में लोखण्डी निवासी अर्जुन पटेल और सागर  केवट ने अश्लील गाली गलौच किया।  जान से मारने की धमकी देते खेत के मेड़ में बने झोपड़ी को जला दिया। झोपड़ी में रखा सामानजलकर खाक हो गया है। खेत में चने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया  है।
 
            पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। आरोपियों की पता साजी शुरू की गयी। इस बीच जानकारी मिली कि दोनो आरोपी फरार है। पतासाजी के दौरान  मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपीगण अपने अपने घर में छिपे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। दोनो आरोपियों को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close