videoःअमर प्रेसवार्ता..पढ़ें अमर ने क्यों..कहा कांग्रेस ने किया देश का अपमान..मान सम्मान को किया तार तार..जाएंगे जनता के बीच..क्योंकि देश ने ही कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं समझा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- अमर अग्रवाल ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया।सवाल का जवाब भी दिया। अमर ने कहा..कांग्रेस को जनता ने विपक्ष का भी दर्जा नहीं दिया है। लेकिन अपनी हरकतों से देश को शर्मिन्दा किया है। कोरोना को लेकर सुनियोजित तरीके से बयानबाजी के साथ कांग्रेस नेताओं ने देश के मान सम्मान को तार तार किया है। एक दिन पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया है कि कोरोना को इण्डियन वेरियन्ट कह कांग्रेस ने देश का अपमान किया है। इसका जवाब देना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                अमर ने पत्रकारों को बताया कि देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता देश के मान सम्मान को तार तार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देश के मान सम्मान को कांग्रेस टूलकिट तार तार कर रहे हैं।

         अमर ने बताया कि एक तरफ अन्तरार्ष्ट्रीय मीडिया ने भारत की व्यवस्था को लेकर सुनियोजित तरीके से प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। दूसरी लहर के कोरोना को अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया ने कभी इण्डियन वेरियन्ट कहा..तो कभी कोवो सुपर स्प्रेडर कहा। इतना ही नहीं..इलेक्शन , अव्यवस्था कहा गया। इसी तरह कांग्रेस ने भी अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया की तर्ज पर कांग्रेस ने इस वायरस को इण्डियन वेरियन्ट वायरस कह देश के मान सम्मान को धक्का दिया।इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने कोरोना वायरस को मोदी वायरस, के नाम से भी ट्वीट किया।

              अमर ने कहा कि इस बात का खुलासा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया कि किस प्रकार टूलकिट के माध्यम से कांग्रेस सेल ने भारत की व्यवस्था और मान सम्मान को तार तार किया है। संवित पात्रा ने भी बताया कि डोमन एक्सपर्ट से जानकारी मिली कि देश के मान सम्मान को दाग लगाने का काम कांग्रेस रिसर्च सेल की सौम्या वर्मा ने किया है।

                           अमर ने नारजगी जाहिर करते हुए कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस को विपक्षी दल होने का नसीब भी हासिल नहीं हुआ है। यद्यपि हमारा मानना है कि कांग्रेस भाजपा पर बयानबाजी करे..नेताओं को निशाना बनाए..लेकिन देश की अस्मिता पर चोट किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जबकि हमें मालूम है कि जब ट्रम्प ने कोरोना को चायनीज वायरस कहा था..तो चीन समेत दुनिया के देशों ने कड़ी आपत्ती जाहिर किया था। लेकिन कांग्रेस नेता शशि थरूर और राजीव गौड़ा ने कोरोना को इण्डियन वैरियन्ट कह कर देश को अपमानित किया है।

           अमर ने कहा कि कांग्रेस टूटकिट से देश के स्वाभिमान को धक्का पहुंचाया है। हम जानते हैं कि किसी राजनैतिक दल से लड़ाई हो सकती है..लेकिन देश से नहीं…। देश को बदनाम करने की साजिश को देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी। हम भी इसकी निन्दा करते हैं। भाजपा इस मुद्दे को लेकर देश की जनता के बीच जाएगी।

close