रायपुर।भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को शनिवार को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में GAD ने मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है।जिन IAS अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया गया है, उनमें रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार और जांजगीर कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक सहित 2004 बैच के आईएएस टामन सिंह सोनवानी, 2007 बैच की शम्मी आबिदी, केसी देवसेनापति, हिमशेखर गुप्ता, अब्दुल कैसर हक शामिल हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Join Our WhatsApp Group Join Now
IAS टामन सिंह सोनवानी को प्रमोशन के बाद CM सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वो मुख्यमंत्री सचिवालय में ही संयुक्त सचिव थे। हालांकि विशेष सचिव के अलावा अन्य तमाम पद उनके यथावत रहेंगे।