नईदिल्ली।राजस्व सचिव हसमुख अढिया को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इसकी मंजूरी दे दी है। पिछले महीने अशोक लवासा के सेवा निवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। श्री अढिया 1981 के गुजरात कैडर के आई ए एस अधिकारी हैं। परम्परा के अनुसार वित्त मंत्रालय के वरिष्ठतम सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है।
Join WhatsApp Group Join Now