IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IAS Transfer:मध्यप्रदेश में हुए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 4 आईएएस अधिकारियों को तबादला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभय कुमार वर्मा को जबलपुर का कमिश्नर बनाकर भेजा गया है वहीं बी चंद्रशेखर को मंत्रालय भेजा गया है।

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 30 मार्च 2023 को प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किये है। दो अलग अलग तबादला आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियों की जानकारी है, साथ ही एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का तबादला आदेश भी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। बी चंद्रशेखर को जबलपुर संभाग के कमिश्नर पद से ट्रांसफर कर मंत्रालय में सचिव बनाकर भेजा गया है।

आयुक्त लोक शिक्षण अभय कुमार वर्मा को जबलपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।ओएसडी सह श्रम आयुक्त इंदौर वीरेंद्र सिंह रावत को ओएसडी सह कमिश्नर सागर संभाग बनाया गया है।

इनके अलावा प्रबंध संचालक हस्त शिल्प एवं हाथ करघा विकास निगम अनुभा श्रीवास्तव को ओएसडी सह आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल बनाया गया है। शासन ने प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय फैअज अहमद किदवई को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ प्रमुख साचिव आयुष विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है।

शासन ने इसके अलावा ओएसडी सह कमिश्नर इंदौर संभाग पवन कुमार शर्मा को अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ श्रम आयुक्त इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है, ओएसडी सह संचालक नर्मदा घटी विकास प्राधिकरण भोपाल स्वतंत्र कुमार सिंह को अपने सभी दायित्वों के साथ साथ सीईओ अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Kiara Advani ने दिखाया शादी के बाद का अपना सबसे बोल्ड अवतार, ऐसी जगहों से गायब था कपड़ा कि देख Sidharth भी हो जाएंगे मदहोश
READ

इसके अलावा शासन ने संचालक उद्यानिकी निधि निवेदिता को अपने वर्तमान दयित के साथ प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी तबादल आदेश जारी किया है, आदेश के तहत मंदसौर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर अपर कलेक्टर गुना पदस्थ किया गया है।