India News

IAS Transfer Posting 2024

IAS Transfer 2024: झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का स्थानंतरण हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।

सोमवार को 4 जिलों में नए डीसी नियुक्त किए गए हैं। इस लिस्ट में रांची, जामताड़ा, लातेहार और पाकुड़ शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही झारखंड प्रशासनिक सेवा के 91 अफसरों को का तबदला किया गया है।

मंजूनाथ भजन्त्री को रांची जिला का डीसी एवं उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी, रांची के पद पर कार्यरत थे।

जामताड़ा जिलाधिकारी एवं उपायुक्त पद पर शशि प्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है। वह पहले निदेशक, प्राथमिक शिक्षा पद पर तैनात थे।

सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक पद पर कार्यरत उत्कर्ष गुप्ता को स्थानंतरित करके लातेहार डीसी पद पर तैनात किया गया है। पाकुड़ के नए डीसी मनीष कुमार होंगे, जो पहले उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, पूर्वी सिंघभूम, जमशेदपुर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पवन कुमार को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के पद पर कार्यरत थे।

रंजीत कुमार लाल को अपर सचिव, कार्मिक शासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग पद से हटाकर झारखंड ऊर्जा उत्पादन प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

CGWALL NEWS

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close