IBA ने वार्ता के लिए बैंकरों को बुलाया…आईबोक उप महासचिव ने बताया…मुम्बई में सभी पहलुओं पर होगा विचार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– भारतीय बैंक ने यूनाइटेड पोरम ऑफ बैंक यूनियन्स समेत बैंक कर्मियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। वार्ता में 11 वीं द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षित वार्ता पर विचार विमर्श किया जााएगा। यह जानकारी आईबोक के उप महासचिव ललित अग्रवाल ने दी है। ललित अग्रवाल ने बताया कि 11 वां वेतन पुनरीक्षित समझौता वार्ता 5 मई 2018 को मुम्बई में होगा। वार्ता में सभी पहलुओं पर विचार विमर्श होगा। इस दौरान सभी जिम्मेदार संगठन पदाधिकारी और बैंकर मौजूद रहेंगे।ए

                        आईबोक उप महासचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि भारतीय बैंक संघ (IBA) ने 5 मई 2018 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के साथ बैंक कर्मियों के लिए 11 वी द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षित समझौता वार्ता पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। भारतीय बैंक संघ ने तत्सम्बन्ध में जानकारी दी है कि निर्धारित तारीख को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स से मुम्बई स्थित भारतीय बैंक संघ के कार्यालय में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

                 ललित ने बताया कि बैंक कर्मियों के लिए 11वें वेतन समझौता को लेकर सब कमेटी की अंतिम बैठक 14 नवम्बर 2017 में हुई थी। इसके बाद भारतीय बैंक संघ ने वार्ता के सम्बंध में चुप्पी साध ली। आईबीए के रवैये को देखते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स  15 मार्च  2018 को 1 दिवसीय राष्ट्रव्यापि बैंक हड़ताल पर जाने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय बैंक संघ ने  वेतन पुनरीक्षण को लेकर द्विपक्षीय समझौता वार्ता 21 फरवरी 2018 को आयोजित करने का निश्चय किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स को वार्ता में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया। लेकिन किन्ही कारणों से 17 फरवरी  2018 को वार्ता आगामी सूचना तक टाल दिया गया।

                                   ललित अग्रवाल ने बताया कि बदले हुए हालातों के मद्देनजर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स एक बार फिर भारतीय बैंक संघ पर दबाव बनाया।  वार्ता शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा। वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर मामले में ज्ञापन भी दिया गया। इन्ही तमाम बातों को ध्यान में रख भारतीय बैंक संघ ने वार्ता का फैसला किया है। उम्मीद है कि समझौता वार्ता जल्दी ही निर्णायक दौर में पहुँचेगी।

close